बरड़वा के दशरथ सिंह होंगे आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार,
30 सालों से हैं राजनीति में सक्रिय, सामाजिक और राजपूत समाज में भी रहे हैं समर्पित
लाडनूं। आज हम एक ऐसी शख्सियत से आपका परिचय करवाना चाहते हैं, जो आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में खम ठोक सकते हैं। ये शख्स हैं दशरथ सिंह शेखावत, जो सामाजिक संगठन राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पिछले करीब 30 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। वे भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश, जिला और शहर स्तर तक निरन्तर सक्रिय रहे हैं। हालांकि उन्होंने 2009 के संसदीय चुनाव में ‘जागो पार्टी’ से नागौर सांसद का चुनाव लडा था। इस बार वे आम आदमी पार्टी से जिले में खम ठोकेंगे। वर्तमान में वे आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि अभी राजस्थान में आम आदमी पार्टी का कोई सक्रिय संगठन बना हुआ नहीं है, लेकिन शेखावत को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 नागौर संसदीय क्षेत्र से और आम आदमी पार्टी से ही लड़ना है। वे इस लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी का टिकट लेने के लिए समय पर उचित कार्यवाही करेंगे।
व्यक्तिगत परिचय
दशरथ सिंह शेखावत राजपूत समाज में सतत सक्रिय रहने के साथ राजनीति में भी पूरे लगाव के साथ लगे हुए हैं। उनकी जन्मभूमि नागौर जिले की डीडवाना तहसील के मौलासर के पास बरड़वा है, जो लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में आता है। लेकिन उनकी कर्मभूमि सम्पूर्ण नागौा जिला हीनहीं बल्कि समूचा राजस्थान प्रदेश है। वे जयपुर में भी लगातार कर्मरत और संघर्षरत रहते आए हैं। वर्तमान में वे 1999 से जयपुर के बसंत बिहार में वैशाली मार्ग पश्चिम में रहते हैं। उनके व्यवसाय के रूप में एक जनरल स्टोर का संचालन कर रहे हैं।
राजनीतिक सफर
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1993 में भारतीय जनता पार्टी के साधारण कार्यकर्ता के रूप में की थी और सन् 2000 से 2003 तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। सन् 2005 से 10 तक वे जयपुर शहर में चुनाव विश्लेषण संख्या प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष रहे। सन् 2015 से 18 तक नागौर जिला भारतीय जनता पार्टी में कार्यकारिणी सदस्य रहे। उन्होंने पहले 2005 में जिला परिषद सदस्य का चुनाव निर्दलीय रूप में लड़ा था। 2009 में जागो पार्टी से उन्होंने नागौर सांसद का चुनाव लड़ा। 2010 में उन्होंने अपनी पत्नी को जिला परिषद का चुनाव लड़ाया।
राजपूत समाज में सक्रियता
भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक गतिविधियों के अलावा वे राजपूत समाज में भी सक्रिय रहे हैं। शुरुआत में वे क्षत्रिय युवक संघ के सदस्य रहे और अनेक कई कैंप भी किए। उन्होंने सामाजिक न्याय मंच में भी सक्रिय रूप से कार्य किया। राजपूत आरक्षण मंच की मीटिंगों में प्रदेश भर में जगह-जगह काम किया। शेखावत करणी सेना के भी फाउंडर मेंबर रहे। वे प्रत्येक सामाजिक प्रोग्राम में भाग लेते रहे हैं और अब भी लगातार ले रहे हैं। राजस्थान में कहीं भी हर जयंती प्रोग्राम में वे पहुंच जाते हैं। वे भवानी निकेतन राजपूत सभा जयपुर से भी जुड़े हैं। (उनके मोबाइल नंबर हैं- 9214 1813 85)