लाडनूं के ग्रामीण इलाकों को लोक परिवहन सेवा की बसों से जोड़ने की मांग, सालासर बालाजी, बुटाटी, अजमेर-पुष्कर आदि धार्मिक स्थलों, डीडवाना, नागौर आदि जिला मुख्यालयों से है सकेगा सीधा जुड़ाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के ग्रामीण इलाकों को लोक परिवहन सेवा की बसों से जोड़ने की मांग,

सालासर बालाजी, बुटाटी, अजमेर-पुष्कर आदि धार्मिक स्थलों, डीडवाना, नागौर आदि जिला मुख्यालयों से है सकेगा सीधा जुड़ाव

लाडनूं (kalamkala.in)। चौधरी चरण सिंह विचार मंच के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला ने लाडनूं व आस पास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए लोक परिवहन बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है, ताकि ग्रामीण जनता, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को उनका लाभ मिल सके। घिंटाला ने मांग की है कि लाडनूं को केंद्र बना कर सालासर बालाजी से डीडवाना, नागौर तथा अजमेर के लिए लोक परिवहन विभाग की बसें चलाई जानी चाहिए।सालासर बालाजी से लोढ़सर, तंवरा,कसुंबी, लेडी, धोलिया,घिरडोदा मीठा व कलवानी होते हुए डीडवाना व अजमेर के लिए तथा सालासर बालाजी से गनेडी, रींगण, लेडी, बालसमंद, बाकलिया वाया निम्बी जोधा होते हुए बुटाटी धाम व नागौर के लिए रोडवेज या लोक परिवहन सेवा की बसें चलाई जाने की आवश्यकता बनी हुई है। घिंटाला ने बताया कि वर्षों पहले इन मार्गों पर बहुतायत में निजी बसों का संचालन होता था।उनके बंद होने से रोजमर्रा, नौकरी पैशे व अध्धयन करने वाले सहित तमाम तरह के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें लम्बी दूरी तय करने, भारी मात्रा में किराया देने व समय की बरबादी के साथ कई प्रकार की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि सालासर बालाजी धाम, डीडवाना व नागौर जिला मुख्यालय व बुटाटी धाम सहित क्षेत्र के लोगों के व्यक्तिगत रिश्ते, रोजगार व अध्ययन सहित तमाम तरह के कामों के चलते यात्री-भार भी खूब रहता है। ऐसे में सरकार द्वारा लोक परिवहन या निगम की बसों का संचालन किया जायेगा तो जनता को राहत मिलेगी तथा परिवहन विभाग की राजस्व आय में भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि सालासर बालाजी से नागौर, डीडवाना व अजमेर के मध्य में बहुसंख्यक, घनी आबादी वाले शहरों व गांवों के चलते तथा लिंक रूटों पर बसें चलाने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास व उन्नयन भी स्वाभाविक रूप से हो सकेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now