लाडनूं में किया गया डीडवाना माली समाज के पदाधिकारियों का स्वागत, सभी लाडनूं माली समाज को किया डीडवाना आमंत्रित, डीडवाना में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 4 सितम्बर को, मालियान पंचायत भवन और सावित्री बाई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में किया गया डीडवाना माली समाज के पदाधिकारियों का स्वागत, सभी लाडनूं माली समाज को किया डीडवाना आमंत्रित,

डीडवाना में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 4 सितम्बर को, मालियान पंचायत भवन और सावित्री बाई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी होगा

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मालियों का बास स्थित सैनी अतिथि भवन में आयोजित एक बैठक में डीडवाना माली समाज से आए समाज के अध्यक्ष रामगोपाल तुनवाल, उपाध्यक्ष डॉ. गणेश सैनी, महामंत्री दिनेश गहलोत व विजय कुमार टाक ने लाडनूं के माली समाज सभी सदस्यों को निमंत्रण देते हुए बताया कि डीडवाना में सैनी माली विकास संस्थान डीडवाना के तत्वावधान में ‘माली समाज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह- 2025’ का आयोजन 4 सितम्बर गुरूवार को डीडवाना में सिंघी बास स्थित मालियान पंचायत भवन- सूर्य मंदिर में किया जाएगा। इस समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में कक्षा 10वीं में 85% से अधिक अंक लाने, कक्षा 12वीं में 85% से अधिक अंक लाने, सत्र 2025 स्नातकोत्तर में 60% व स्नातक में 75% से अधिक अंक (सरकारी यूनिवर्सिटी से) लाने तथा बीएड व एसटीसी में 75% से अधिक अंक लाने वालों के अलावा खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं 1 सितम्बर 2024 के बाद सरकारी सेवा में चयनित, आईआईटी और नीट में सरकारी कॉलेज में चयनित, बीई और बी.टेक. में 75 से अधिक (प्राईवेट व सरकारी यूनिवर्सिटी) में लाने वालों का सम्मान किया जायेगा। प्रतिभा सम्मान के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के अलावा सैनी माली विकास संस्थान द्वारा नवनिर्मित मालियान पंचायत भवन का उद्घाटन भी 4 सितंबर को समारोहपूर्वक किया जाएगा। साथ ही भवन में संचालित सावित्री बाई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे समारोह में सैनी समाज के विधायक, मंत्री व राजनेतागण और आईएएस व आईपीएस अधिकारीगण भी सम्मिलित होंगे। डीडवाना से पधारे सभी समाज-बंधुओं का लाडनूं माली समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष जंवरीमल पंवार, पार्षद यशपाल आर्य, माली समाज के कोषाध्यक्ष हनुमंत सिंह परिहार, पूनमचंद मारोठिया, भंवरलाल महावर, किशनलाल महावर, मांगीलाल महावर, सीताराम टाक, मुरली मनोहर टाक व रामावतार टाक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now