लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता,

डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

 

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने कहा है कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने सामाजिक समानता का संदेश दिया था और वही संदेश हम उनकी 650वीं जयंती पर इस उनकी रज-कलश यात्रा पर जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। वे लाडनूं क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों-देवस्थलों पर दर्शन-पूजा के उपरांत वहां एकत्र जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। करणी सिंह ने इस अवसर पर लोगों से सभी भेदभाव मिटाकर जातियों में विभाजित समाज की एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जुट कर पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए कामना की है और जन-आस्था के साथ विकास का संकल्प लिया है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा लाडनूं क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों और स्वीकृतियों की जानकारी भी दी और कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं से वे रूबरू हुए हैं और उनके समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे। उन्होंने आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की जीत का संकल्प भी दोहराया और कार्यकर्ताओं से इसके लिए बिना किसी भेदभाव के जुट कर कार्य करने और लोगों को लगातार जोड़ने का आह्वान भी किया। ठाकुर करणी सिंह ने सभी मंदिरों के पुजारियों-संतों का सम्मान किया और संत रविदास के रज कलश का सभी मंदिरों में पूजन करवाया। सभी देवस्थलों पर करणीसिंह ने पूजा के साथ क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए कामना की। ‘संकल्प सेवा का, आशीर्वाद देवों का’ थीम पर निकली गई इस यात्रा में करीब 300 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे सफर में साथ रहे। इस देव दर्शन यात्रा के दौरान क्षेत्र के 18 से अधिक प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देव आशीर्वाद लिया गया तथा गांवों में कार्यकर्ताओं और आमजन से संपर्क किया गया। विभिन्न मंदिरों में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े और भाजपा नेता करणीसिंह का साफे पहना कर और माल्यार्पण के साथ भावभीना स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह धोलिया, प्रभारी जगदीश पारीक, शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, अंजना शर्मा, गोविंद सिंह कसूम्बी आदि ने भी लोगों को सम्बोधित किया और भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

गणपति के आशीर्वाद और गढ भैरव को मना कर निकले यात्रा पर आगे

भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में रविवार को आयोजित इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में देव दर्शन करने और जन आशीर्वाद जुटाने के लिए इस ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ का प्रारम्भ मालासी रोड स्थित करणी निवास पैलेस से किया गया, जहां तिरंगा लहराते हुए सैंकड़ों लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा का पहला पड़ाव मगरा बास स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर रहा, जहां गणपति पूजन के साथ देव आशीर्वाद के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया गया। श्री गढेश्वर भैरवनाथ मंदिर में भी करणीसिंह ने दल-बल सहित पूजा-अर्चना की। इसके बाद दुजार के भैरूजी मंदिर में पूजा की गई। दुजार में महावीर स्वामी, रविन्द्र सिंह आदि ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में ठाकुर करणीसिंह का स्वागत किया। फिर कोयल गांव के सुप्रसिद्ध सत्यनारायण भगवान-बाल हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम हुआ। रताऊ में दादाजी गौशाला में चारागाह का फीता काट कर ठाकुर करणीसिंह ने उद्घाटन भी इस दौरान किया। गौशाला के बाद रताऊ के भैरूजी मंदिर में कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व सरपंच श्रीरामा राम साख के नेतृत्व में यात्रा के समस्त कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया गया। तत्पश्चात् बल्दू गांव के तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजा की गई और कलश पूजा भी वहां हुई। सत्यवादी तेजाजी के जयकारों के बीच तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित सभा में जवानाराम प्रजापत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उमड़ते हुए भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह का स्वागत किया। फिर दत्ताऊ में देव-दर्शन किया। दत्ताऊ वासियों ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का सत्कार किया। फिर श्यामपुरा स्थित ग्वालिया बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन किए और ग्रामीणों को सामाजिक समानता का संदेश दिया।

करंट बालाजी मंदिर में हुआ यात्रा का समापन

इसके बाद देव दर्शन यात्रा का काफिला लाछड़ी के दुर्गासा माताजी पहुंचा और पूजन-अर्चन के पश्चात् देवरा के देवनारायण भगवान और मीठड़ी स्थित भानुनाथ जी की बगीची में सांगलिया धूणा पर दर्शन-पूजन किया गया। फिर समना के राजल बाईसा मंदिर में पूजा की गई। वहां कुछ देर यात्रा का विश्राम रहा और सबके भोजन की व्यवस्था भी रही।आगे यात्रा ने तंवरा के बगीची बालाजी, कसूम्बी के हनुमान और जसवंतगढ़ के लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन किया और देवों के साथ जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शाम को लाडनूं के करंट बालाजी मंदिर में यात्रा पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। यहा प्रेमचंद जांगिड़, हरिओम टाक, जेपी टाक, राजेश सांखला आदि ने बड़ी संख्या में करणीसिंह और देव दर्शन यात्रा के साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर करणीसिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जगह-जगह हुआ देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत

यात्रा के दौरान बीच में आने वाले विभिन्न गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में ठाकुर करणीसिंह के साथ अधिराज सिंह, राजेन्द्र सिंह धोलिया, हनुमान मल जांगिड़, जगदीश पारीक, सुमित्रा आर्य, नीतेश माथुर, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, दीपक जांगिड़, रघुवीर सिंह राठौड़ खानपुर, अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, जगदीश यायावर, गणेश चबराल, गोविन्द सिंह कसूम्बी, गोरधन सिंह डाबड़ी, संग्राम सिंह डाबड़ी, गुलाबचंद चौहान, हरजी सैनिक, रूबल बड़जात्या, सीताराम गौतम, रविन्द्र सिंह दुजार, ईश्वर मेघवाल, मोहनसिंह चौहान, मोहन सिंह जोधा, दुर्गा सिंह जोधा, मदन गोपाल नवहाल, संतोष स्वामी, श्रीरामा राम साख, गुलाब सिंह शेखावत, सुरेश खींची, बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज नागपुरिया, श्यामसुंदर गुर्जर, निम्बी जोधां के पूर्व सरपंच श्रीराम खीचड़, सुरेश चौधरी, सुशील दाधीच, सुशील पीपलवा, तेजसिंह जोधा, बलजी बिसायती, असगर अली इलाही आदि एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने वाहन लेकर इस यात्रा में साथ रहे। यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पूरी चुस्त-दुरुस्त रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now