जरूरतमंद वृद्धाओं को किया सहारे के लिए स्टिक का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जरूरतमंद वृद्धाओं को किया सहारे के लिए स्टिक का वितरण

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजु के स्टाफ द्वारा जरूरतमंद वृद्धाओं को चलने-फिरने में उनके सहारे के लिए स्टिक (छड़ी) का वितरण किया गया। अंत्योदय सेवक संस्थान मुंबई द्वारा भामाशाहों को प्रेरित करके जरूरतमंदों को वॉकिंग स्टिक का वितरण करवाया जा रहा है। उदयपुर निवासी दीपक ने अपनी माता विमला जौटा की स्मृति में 20 वॉकिंग स्टिक्स भिजवाए गये। प्रधानाचार्य सत्तार खां ने बताया कि महेंद्र मेहता की प्रेरणा से दीपक जोटा ने वाकिंग स्टिक भेंट की। साथ ही अंत्योदय सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक सर्वोकार में खिलौना बैंक, वस्त्र वितरण, सिलाई प्रशिक्षण, नि:शुल्क कक्षाएं आदि कार्य करवाता है। स्टिक्स वितरण के अवसर पर सत्तार खान कायमखानी, सतीश मिर्धा, प्रह्लाद राम, सुशील कुमार टेलर, विष्णु दयाल शर्मा, आत्माराम टाक आदि द्वारा घर-घर जाकर स्टिक्स वितरण किए। स्टिक प्राप्त करके बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी की लहर झलक देखी गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now