बरसात के पानी को सिवरेज में नहीं डालें- असलम खान, सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम में किया गया सचेत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरसात के पानी को सिवरेज में नहीं डालें- असलम खान,

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम में किया गया सचेत

लाडनूं (kalamkala.in)‌। शहर भर में चल रही सिवरेज परियोजना के कैप रुडीप के असलम खान ने कहा है कि शहरवासियों को ध्यान देना चाहिए कि रास्तों में इकट्ठा होने वाले या बहने वाली वर्षाजल को सीवर लाइन में बिल्कुल नहीं डालें। अभी सीवरेज का कार्य प्रगतिरत है तथा वर्षाजल इसमें प्रवाहित नहीं किया जाना चाहिए। यह सिवरेज के काम में बाधा पैदा करना है। उन्होंने लाडनूं के बाद भारतीय शिक्षण शिक्षण संस्थान में आयोजित ‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’ में विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए लाडनूं में चल रही सिवरेज परियोजना की जानकारी दी और बताया कि सबके घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने सीवरेज के फायदों बताने के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को भी समझाया। साथ ही उपभोक्ता सेवा केन्द्र के बारे में जानकारी दी और कहा कि सिवरेज के पानी को उपचारित किया जाकर उस पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी।

सिवरेज से शहर बनेगा स्वच्छ

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कन्हैया लाल और अध्यापक चैनरूप जांगीड़ ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, जिससे शहर स्वच्छ रहता है। अध्यापिका आरती ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। समस्त अध्यापकों सहित एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में शहर भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत बाल भारतीय शिक्षण संस्थान लाडनूं में भी इसका आयोजन किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर चुनें

Follow Us Now