लाडनूं की शिवम् भारत गैस डिस्ट्रीब्यूशन का पंजीकरण ग्रामीण श्रेणी से बदल कर शहरी श्रेणी करने बाबत लिखा डीएसओ ने पत्र, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बुकिंग समय के अंतर से हुए गैस उपभोक्ता परेशान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की शिवम् भारत गैस डिस्ट्रीब्यूशन का पंजीकरण ग्रामीण श्रेणी से बदल कर शहरी श्रेणी करने बाबत लिखा डीएसओ ने पत्र,

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बुकिंग समय के अंतर से हुए गैस उपभोक्ता परेशान

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के स्टेशन रोड पर स्थित शिवम् भारत गैस शहरी क्षेत्र में स्थित है और इस एजेंसी ने लाडनूं शहर में शहरी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को करीब 10 हजार रसोई गैस कनेक्शन दे रखे हैं। लेकिन, यह शिवम् भारत गैस एजेंसी ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में पंजीकृत एजेंसी है। अब तक तो सब कुछ सही ढंग से चल रहा था, लेकिन जब से मिडल ईस्ट के युद्ध के दौरान गैस के सम्बन्ध में सरकार के निर्देश मिले और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए बुकिंग व डिलीवरी की मियाद में अंतर रखा गया। सभी शहरी उपभोक्ता परेशान हो गए। इस स्थिति को देखते हुए डीएसओ ने भारत गैस कम्पनी को पत्र देकर इस स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई के लिए लिखा है।

यह लिखा गया पत्र

जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका ने भारत पैट्रोलियम (बीपीसीएल) के सेल्स ऑफिसर वसीम अहमद को लाडनूं के शिवम् भारत गैस डिस्ट्रीबूटर की श्रेणी ग्रामीण से शहरी में परिवर्तित करवाने के लिए पत्र लिखा है। डीएसओ ढाका ने लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डर 45 दिन एवं शहरी क्षेत्र में 25 दिन में मिल रहे हैं। शिवम् भारत गैस डिस्ट्रीबूटर लाडनूं ग्रामीण श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत एजेंसी है, जिसमें लाडनूं नगरपालिका के लगभग 10 हजार उपभोक्ता हैं। इससे लाडनूं नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को सिलेण्डर 45 दिन पश्चात् उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शिवम् भारत गैस डिस्ट्रीबूटर लाडनूं की सिलेण्डर बुक करवाने की समस्या का समाधान करावें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now