दहेज में एक लाख रूपयों के लिए युवती के साथ संगीन मारपीट से उसे लम्बे समय तक रहना पड़ा लाडनूं व बीकानेर अस्पतालों में भर्ती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दहेज में एक लाख रूपयों के लिए युवती के साथ संगीन मारपीट से उसे लम्बे समय तक रहना पड़ा लाडनूं व बीकानेर अस्पतालों में भर्ती

लाडनूं (kalamkala.in)। दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर तंग-परेशान व प्रताड़ित करने तथा स्त्रीधन हड़प कर घर से निकालने बाबत एक रिपोर्ट स्थानीय पुलिस ने दर्ज की है। यह रिपोर्ट भावना (33) पत्नी महेन्द्रसिंह पुत्री मूलसिंह बालापोता जाति रावणा राजपूत निवासी बालसमंद ने देकर बताया कि उसकी शादी महेन्द्रसिंह पुत्र नन्दसिंह सोडा जाति रावणा राजपूत निवासी बालसमन्द के साथ 30 नवम्बर 2020 को उसके पीहर ग्राम चाड़वास में हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने व गरीबी के ताने देते हुये मारपीट करने लगे, उसे कमरे में बंद कर देते एवं खाना भी नहीं देते तथा आएदिन दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। फिर कहा कि तेरे माता-पिता से एक लाख रूपए दिलवा, नहीं तो तुझे मार डालेंगे। उसके सिर में गंभीर चोट भी उन्होंने पहुंचाई। 20 दिसम्बर 2021 की इस मारपीट की घटना की जानकारी उसने अपनी बहिन निर्मला निवासी लैडी को फोन से दी, तो उसकी बहन निर्मला उसके ससुराल ग्राम बालसमंद आई और उसे घायल अवस्था में लेकर लाडनूं हॉस्पिटल लाकर उसका इलाज करवाया। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण आठ दिन पश्चात् यहां से हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया और बीकानेर में पंडित कृष्ण चन्द्र मेमोरियल न्यूरोसाईन्स सेन्टर में भर्ती कराया गया, जहां उसका लम्बे समय तक इलाज चला। वहां से छुट्टी मिलने पर वह अपने पीहर चाड़वास आ गई। उसकी मानसिक एवं शारीरिक रिथति ठीक होने पर उसने अपने माता-पिता व पीहर वालों को पूरी बात बताई। उनके द्वारा फोन पर बात करने पर ससुराल वालों ने फिर दहेज की मांग दोहराई। पीड़िता के पति महेन्द्र सिंह, ससुर नन्दसिंह पुत्र स्व. भैरूसिंह, सास सुमनदेवी, नणद प्रियंका, देवर चैनसिंह, मामेर ससुर रामदेव पुत्र हुड़मानसिंह ने एक लाख रूपए उसके पीहर वालों से मांगे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now