निम्बी जोधां में बस स्टेंड पर दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, मशककत से बुझाई दुकान में लगी आग, देर रात तक लोगों ने मिलकर निकाला जलने से बचा सामान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में बस स्टेंड पर दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान,

मशककत से बुझाई दुकान में लगी आग, देर रात तक लोगों ने मिलकर निकाला जलने से बचा सामान

लाडनूं। गत रात्रि को निम्बीजोधां में एक किराणा सामान की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया। आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। यह आग की वारदात निम्बी में बस स्टेंड स्थित साबिर किराणा स्टोर की है, जिसमें रात्रि के समय अचानक आग लग गई। दुकान के सामने से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब शटर में से आग की लपटें निकलते देखी, तो इसकी सूचना दुकानदार साबीर को दी। जिसके बाद दुकानदार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकान के शटर को खोल कर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। सभी लोगों ने मिलकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में पड़ा अधिकतर सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकानदार साबिर ने बताया कि दीपावली से पहले ही दुकान में सामान भरा गया था। आग के चलते हजारों रुपए का नुकसान हो गया। जिसमें फ्रिजर के अलावा परचून का सामान था। दुकान में कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य ठंडे पेय पदार्थ से भरा फ्रिजर था, जो पूरी तरह से जल गया। उसने बताया कि वह हमेशा की तरह रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। इस दौरान पीछे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस आग से जली दुकान के ऊपर ही दुकानदार का अपना रहवासी मकान था। इसी कारण सूचना मिलते ही दुकानदार आ गया और दूसरे आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सबके मिल कर आग पर काबू पाने के बाद देर रात तक जली हुई दुकान से वहां सुरक्षित बचे रह गए सामान को बाहर निकाला गया।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now