रताऊ में विद्यार्थियों ने लिया सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प, विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रताऊ में विद्यार्थियों ने लिया सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प,

विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

लाडनूं। तहसील के रताऊ स्थित कृष्णा महाविद्यालय व कृष्णा स्कूल में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल कासनियां ने गांधीजी के जीवन दर्शन व विचारों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से गांधीजी के विचारों को जीवन में व्यावहारिक तौर पर अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजनों को गाया तथा सत्य एवं अहिंसा के रास्ते को अपनाने का संकल्प लिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनियां थे। मुख्य अतिथि एवं संस्थान निदेशक जगदीश कासनियां ने भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now