12 विभागों की सूचनाओं का संकलन करेंगे ई-ग्राम प्रभारी, मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के अंतर्गत सूचनाओं के संकलन के लिए ई-ग्राम प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

12 विभागों की सूचनाओं का संकलन करेंगे ई-ग्राम प्रभारी,

मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के अंतर्गत सूचनाओं के संकलन के लिए ई-ग्राम प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। पंचायत समिति सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के अंतर्गत सूचनाओं के संकलन के लिए ई-ग्राम प्रभारियों का प्रशिक्षण हुआ। नियुक्त ई-ग्राम प्रभारियों के प्रशिक्षण में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी लीलाधर स्वामी ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के अंतर्गत गांव-गांव तक राजकीय सुविधाओं की स्थिति और जनता द्वारा उनके उपयोग को मॉनिटर करने के लिए ई-ग्राम प्रणाली विकसित की गई, जिसके लिए किसी भी समय ऑनलाईन सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं की स्थिति को जाना जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम की ई-ग्राम सूचना संकलन के लिए ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत सहायक आदि को ई-ग्राम प्रभारी नियुक्त किया है। इस ई-ग्राम सूचना में कुल 12 विभागों से संबंधित सूचनाओं को सम्मिलित किया गया है, जिसमें ग्राम की मूलभूत जानकारी से संबंधित सूचनाओं का ईजी प्रपत्र में संकलन किया जाता है। वरिष्ठ सहायक राजू राम बिरडा ने ई-ग्राम प्रभारियों को पीपीटी व ईजी-1 प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ईजी-1 प्रपत्र में समस्त सूचनाएं भरते समय कोई भी बिन्दु रिक्त नहीं छोड़ा जाए और समस्त सूचनाएं किस प्रकार से प्रपत्र में भरी जानी है, इसके बारे में जानकारी दी। ई-ग्राम परियोजना के प्रति राज्य सरकार गंभीर है। अतः प्रपत्र को भरते समय खानापूर्ति नहीं करने के उपरान्त सत्यापन प्रपत्र के अन्य बिन्दुओं से एवं ग्राम सभा में संबंधित विभाग के प्रतिनिधि से किया जाना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ सहायक बिरडा ने कहा कि सूचना संकलन का कार्य 8 जुलाई तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now