स्वच्छता पर सभी ध्यान दें और सिवरेज के कनेक्शन अवश्य करवाएं, सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वच्छता पर सभी ध्यान दें और सिवरेज के कनेक्शन अवश्य करवाएं,

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर को अवरूद्ध नालियों, रास्तों पर फैले पानी और गंदगी, किटाणुओं से निजात दिलाने के लिए संचालित सीवरेज परियोजना के कार्य को किया जा रहा है। इस काम में जुटी राजस्थान नगरीय आधारभूत विकही परियोजना (रुडिप) द्वारा लोगों को जागरूक बनाने के लिए सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम भी लगातार संचालित किया जा रहा है। रुडिप के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में स्थानीय मदनलाल भंवरीदेवी आर्य मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताए गए तथा स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि घरों के शौचालयों, स्नानघरों व रसोइयों का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और बाद में रुकावट आने पर पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते हैं। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है, जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग दें। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कंचन लता आर्य ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसमें नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। उन्होंने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, इसलिए सभी कॉलोनीवासी सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन अवश्य करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कार्यक्रम में दीक्षांत हिंदुस्तानी ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए और कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य बनाया रखा जा सके। कार्यक्रम में अध्यापिका वर्षा भूतोड़िया एवं एसओटी रामकिशोर ने भी विचार रखे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now