लाडनूं में घुमन्तु जातियों के लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी, जनाधार कार्ड, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि के लिए शिविर आज से, स्टेडियम में लगने वाले शिविरों पर एसडीएम की रहेगी निगरानी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में घुमन्तु जातियों के लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी, जनाधार कार्ड, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि के लिए शिविर आज से, स्टेडियम में लगने वाले शिविरों पर एसडीएम की रहेगी निगरानी

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु) के विकास हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र घुमन्तु जाति पहचान मूल निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड इत्यादि जारी करने हेतु विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु सहायता शिविरों का आयोजन जिले हर में प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में 27 नवम्बर से शुरू किया जा रहा है, जो से 15 दिसम्बर तक वार्ड स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं। लाडनूं के उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। लाडनूं नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले ऐसे शिविरों के लिए शिविर प्रभारी एसडीएम मिथलेश कुमार स्वयं रहेंगे। एसडीएम ने इस बाबत लगने वाले शिविरों के लिए वार्डवार कार्यक्रम घोषित किया है। जिला कलेक्टर के पत्रांक संख्या 3287 दिनांक 22.11.2024 द्वारा जारी निर्देशों की पालना में घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका लाडनूं के शहरी क्षेत्र में विमुक्त, घुमन्तु, एवं घुमन्तु सहायता शिविर लगाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं। लाडनूं के सभी शिविर स्थानीय डा. गुहराय स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 27 नवम्बर को वार्ड सं. 1 से 3 तक के लिए लगाया जा रहा है। इसके बाद 28 नवम्बर को वार्ड संख्या 4 से 6, 29 नवम्बर को वार्ड संख्या 7 से 9 तक, 2 दिसम्बर को वार्ड संख्या 10 से 12 तक, 3 दिसम्बर को वार्ड संख्या 13 से 15 तक, 4 दिसम्बर को वार्ड संख्या 16 से 18 तक, 5 दिसम्बर को वार्ड संख्या 19 से 21 तक, 6 दिसम्बर को वार्ड संख्या 22 से 24 तक, 9 दिसम्बर को वार्ड संख्या 25 से 27 तक, 10 दिसम्बर को वार्ड संख्या 28 से 30 तक, 11 दिसम्बर को वार्ड संख्या 31 से 35 तक, 12 दिसम्बर को वार्ड संख्या 36 से 40 तक और 13 दिसम्बर को वार्ड संख्या 41 से 45 तक शिविर लगाए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now