निःसंतान दंपत्तियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित, नवदीप होस्पीटल में 58 मरीजों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निःसंतान दंपत्तियों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित, नवदीप होस्पीटल में 58 मरीजों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां तेली रोड पर राहूगेट के पास स्थित नवदीप हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को आयोजित निःसंतान दंपत्तियों के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर में क्षेत्रभर से आए दंपत्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर में कुल 73 पंजीकरण हुए, जिनमें से 58 मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य निःसंतानता से संबंधित समस्याओं के कारणों, जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में सही जानकारी प्रदान करना था। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन गालवा, डॉ. मोहिनी प्रजापत, डॉ. हीना सोनी एवं डॉ. नवज्योति चारण ने सेवाएं प्रदान करते हुए दंपत्तियों को निःसंतानता के विभिन्न कारणों, आवश्यक जांचों एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।चिकित्सकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली, मानसिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन, विवाह में विलंब, अनियमित खानपान एवं जागरूकता की कमी जैसी समस्याएं निःसंतानता के प्रमुख कारण बन रही हैं। शिविर के दौरान मरीजों की प्रारंभिक जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा आगे के उपचार हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित हुए दंपत्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया। अस्पताल निदेशक डॉ. नवदीप सिंह चारण ने बताया कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन पर अस्पताल परिवार एवं आगंतुकों ने संतोष व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

शहर चुनें

Follow Us Now