जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा लाडनूं के चुनाव सम्पन्न, प्रमोद बैद अध्यक्ष व उम्मेदसिंह बोकड़िया न्यासी पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा लाडनूं के चुनाव सम्पन्न, प्रमोद बैद अध्यक्ष व उम्मेदसिंह बोकड़िया न्यासी पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा लाडनूं की साधारण सभा की बैठक में सभा के चुनाव सम्पन्न हुए। यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभद्वार भवन में हुए इस चुनाव में सत्र 2026- 28 के लिए सभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी सुपारसमल बैद व छत्रसिंह कोचर ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रमोद बैद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके अलावा न्यासी पद पर उम्मेद सिंह बोकड़िया को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी उपस्थित जनों ने ‘ओम अर्हम्’ की समूह ध्वनि का गुंजार करके खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष व न्यासी को बधाइयां दी। निर्वाचनोपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य शश्री महाश्रमण, साध्वी प्रमुखाश्री विश्रुत विभा, मुख्य मुनि शश्री महावीर कुमार आदि सभी चरित्र आत्माओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव महाश्रमण ने जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा लाडनूं के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद बैद एवं ट्रस्टी उम्मेद सिंह बोकड़िया को मंगल पाठ सुना कर आशीर्वाद प्रदान किया।तेरापंथ सभा की इस बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठक की कार्यवाही को मंत्री राकेश कोचर ने प्रस्तुत की, जिसकी पुष्टि सर्वसम्मति से सभी उपस्थित जनों ने की। कोचर ने मंत्री प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात् सभा के अध्यक्ष प्रकाश बैद ने सभा का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक का प्रारंभ नवकार मंत्र से शुरुआत किया गया। इस अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र खटेड़, कोषाध्यक्ष महेंद्र बाफना, सहमंत्री रणजीत दूगड़, प्रचार मंत्री मनोज गोलछा व सदस्य गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सभा के सदस्य आलोक खटेड़ ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now