मंजीतपाल सिंह सांवराद के 45वें जन्मदिन पर लाडनूं के अस्पताल में किया गया फलों और ज्यूस का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंजीतपाल सिंह सांवराद के 45वें जन्मदिन पर लाडनूं के अस्पताल में किया गया फलों और ज्यूस का वितरण

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के संधर्षशील समाजसेवी और श्री आनन्द परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष संस्थापक मंजीतपाल सिंह सांवराद के 45वें जन्मदिन के विशेष मौके पर मंगलवार को सेठ गणमतराय सरावगी राजकीय उपजिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ को लिची का ज्यूस और फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आंमरीजों ने भी मंजीतपाल सिंह सांवराद के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। मरीजों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। हालांकि मंजीतपाल सिंह ने स्वयं अपना जन्मदिन नहीं मनाने का आह्वान किया था पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से यह आयोजन रख लिया। इस कार्यक्रम के दौरान हाजी आसिफ खान कायमखानी, मो. मुश्ताक खान कायमखानी, असलम खान बच्चा, मुराद खान इंडियन, सुनील गुर्जर, नानूराम नायक, धर्मेंद्र पंवार, आरिफ मोयल, विनोद चौहान, मुन्ना मोयल, लाला गुर्जर आदि एवं प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now