उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया पीएचसी जसवंतगढ़ का निरीक्षण, प्रस्तावित सीएचसी भवन निर्माण की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, वृक्षारोपण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया पीएचसी जसवंतगढ़ का निरीक्षण, प्रस्तावित सीएचसी भवन निर्माण की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, वृक्षारोपण किया

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने मंगलवार को जसवंतगढ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने पीएचसी के क्रमोन्नत होकर सीएचसी बनने पर भवन निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण भी किया। हरियालो राजस्थान के तहत लाडनूं के तहसील परिसर में एसडीएम ने वृक्षारोपण भी किया।

साफ-सफाई व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश

उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने पीएचसी के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, औषधियों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीएचसी भवन निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जाए

निरीक्षण के दौरान ही उपखंड अधिकारी लहुआ ने जसवंतगढ में हाल ही में पीएचसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत होने के उपरांत प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि एवं निर्माण संबंधी तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उपस्थित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) से प्रस्तावित सीएचसी भवन के लिए चिह्नित स्थल, आवश्यक स्वीकृतियों, निर्माण प्रक्रिया तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उपखण्ड अधिकारी लहुआ ने निर्देश दिए कि भवन निर्माण से संबंधित समस्त औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण

उपखण्ड अधिकारी ने तहसील परिसर, लाडनूं में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर तहसीलदार कुटेन्द्र कंवर, तहसील कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकार के ‘सम्पर्क पोर्टल’ का औचित्य समाप्त करने पर तुले हैं विभागीय अधिकारी, लोगों में पनप रहा है गहरा असंतोष, ये न शिकायत पढ़ते हैं और न कोई काम उस पर करते-करवाते हैं, फिर भी लिख देते हैं कि ‘फलां समस्या का निस्तारण कर दिया गया है’ लाडनूं के सुरेश खींची ने की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता को निलम्बित करने की मांग

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now