बिजली के खंभे में करंट आकर बकरी मरी, विद्युत निगम से मुआवजे की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिजली के खंभे में करंट आकर बकरी मरी, विद्युत निगम से मुआवजे की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम सुनारी में बिजली के खंभे में करंट आने से एक बकरी मर गई। ग्रामवासियों ने इसे विद्युत निगम की लापरवाही मानी है और निगम से मुआवजे की मांग की है। इस बाबत स्थानीय पुलिस को भी एक रिपोर्ट दी गई है। मृत बकरी का पोस्टमार्टम करवाया गया है। घटनानुसार 11 जनवरी को मेगराज पुत्र मालुराम मेघवाल निवासी सुनारी की एक बकरी जिसे बाहर चराने के लिए ले जा रहा था। अचानक पास में स्थित विद्युत पोल में कंरट आने से बकरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बकरी की मौत विद्युत कंरट से हुई तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को इससे अवगत करवाया जा चुका है। इस बाबत पुलिस को एक रिपोर्ट मेगराज के भाई के पुत्र मनोज कुमार पुत्र नानूराम मेघवाल निवासी सुनारी ने दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पशु चिकित्सक से बकरी का पोस्टमार्टम करवा कर जांच रिपोर्ट बनवाई है।

इनका कहना है

इस हादसे को लेकर सरपंच धनी देवी कालेरा ने इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए इस लापरवाही को ही हादसे का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि इस गरीब व्यक्ति की चार बकरियों में से एक बकरी करंट आकर मर गई, इसके लिए विभाग से उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now