नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर प्रभात फेरी व अन्य कार्यक्रमों का भव्य आयोजन 23 जनवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर प्रभात फेरी व अन्य कार्यक्रमों का भव्य आयोजन 23 जनवरी को

लाडनूं (kalamkala.in)। आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी शुक्रवार को स्थानीय गौरव पथ स्थित श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में हर वर्ष की तरह प्रभात फेरी, लोकार्पण व वार्षिक उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी शुक्रवार को प्रभात फेरी का आयोजन प्रातः 9 बजे होगा, जो सुभाष बोस स्कूल से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए वापस स्कूल पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे प्राथमिक विभाग भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात् दोपहर 12.3o बजे वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथिगण के रूप में जिला प्रमुख नागौर भागीरथ चौधरी, मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह दैथा, भारतीय खाद्य निगम के निदेशक रामाकिशन खीचड़, वरिष्ठ समाजसेवी विशाखापत्तनम डॉ. कमल सिंह बैद एवं कालूराम गेनाणा रहेंगे। प्रधानाचार्य बी.एल. मील, संरक्षक रामकुमार तिवाड़ी, अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा व निदेशक रामगोपाल मील के निर्देशन व मार्गदर्शन में विद्यालय की प्रबंध समिति एवं समस्त विद्यालय परिवार कार्यक्रम के लिए अंतिम रूप से तैयार है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now