लाडनूं के मगरा बास में जागरूकता के लिए समूह चर्चा आयोजित, लोगों को सिवरेज और स्वच्छता का महत्व बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मगरा बास में जागरूकता के लिए समूह चर्चा आयोजित, लोगों को सिवरेज और स्वच्छता का महत्व बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में मगरा बास में आमजन को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी के ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि जो हमे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती है। इसलिए, सभी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग देवें। और कनैक्शन के समय कनैक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। सिवरेज में किसी प्रकार का ठोस पदार्थ या प्लास्टिक प्रवाहित नहीं करने की तरफ पूरा ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें आप सभी महिलाएं अपने पड़ोस में भी स्वच्छता की मुहीम चलाएं। आंगन बाड़ी कार्यकर्ता रेखा सैनी ने आह्वान किया की घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मोहल्ला साफ-सुथरा रहे यह हमारी ज़िम्मेदारी है। अपने आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग अवश्य करें। एसओटी रामकिशोर, कमल कंवर, तुलसी, नूर बानू, अलहमदों, नीरू, सूफियाना, मनीषा सहित अन्य ने इस समूह चर्चा में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now