वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र में नई व्यवस्थापिका हाकम साध्वी प्रमिलाश्री ने कार्यभार संभाला, अभिनन्दन समारोह के साथ हुई ‘चाकरी’ की अदला-बदली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र में नई व्यवस्थापिका हाकम साध्वी प्रमिलाश्री ने कार्यभार संभाला,

अभिनन्दन समारोह के साथ हुई ‘चाकरी’ की अदला-बदली

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र की व्यवस्था परिवर्तन और कार्यभार हाकम साध्वी प्रमिलाश्री के संभालने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करके उनका अभिनंदन किया गया। शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता एवं साध्वी लक्ष्य प्रभा के सान्निध्य में ऋषभ द्वार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में साध्वीश्री लक्ष्य प्रभा एवं सहवर्ती साध्वियों ने गीतिका के माध्यम से नए हाकम का स्वागत किया एवं चाकरी भोलाई।

सेवा से दोनों पक्ष प्रसन्न होते हैं

शासन गौरव साध्वी श्री कल्पलता जी ने फरमाया कि सेवा चंदन है, करने वाला और कराने वाला दोनों प्रसन्न होते हैं। सेवा निर्जरा रूपी अमृत है, सेवा धर्म है। साध्वीश्री लक्ष्य प्रभा ने फरमाया कि हर प्रकार का सुपर मार्केट वृद्ध सेवा केंद्र में स्थित चेइयं में है। समणी नियोजिका अमल प्रज्ञा, साध्वी आस्थाश्री, साध्वी विज्ञ प्रभा व साध्वी तेजस प्रभा ने गीतिका द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। नए हाकम साध्वी प्रमिलाश्री जी ने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रदान की। हाकम साध्वी प्रमिलाश्री एवं सहवर्ती साध्वियों ने गीतिका द्वारा भी अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सुमन गोलछा ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका के रूप में नवनियुक्त साध्वी प्रमिलाश्री के पदार्पण को नगर का सौभाग्य बताते हुए अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित की।

हाकम साध्वी के संसार पक्षीय भाई ने रखे विचार

तेरापंथी सभा से पूर्व अध्यक्ष सुपारस मल बैद ने वक्तव्य प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री राज कोचर ने अपने भाव एक कविता के माध्यम से प्रकट किए। कन्या मंडल प्रभारी ज्योति कठोतिया एवं कन्याओं ने गीतिका प्रस्तुत की। पारमार्थिक शिक्षण संस्थान से मुमुक्षु बहनें, उपासिका डॉ. सुशीला बाफना, ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षका सपना भंसाली, हाकम साध्वी प्रमिलाश्री के संसार पक्षीय भाई केसरी चंद्र मालू ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अभिनंदन समारोह का समापन मंगलपाठ द्वारा किया गया। अभिनंदन समारोह में संयोजन पूर्व मंत्री नीता नाहर ने किया। इस अवसर पर सुजानगढ़ से काफी श्रावक-श्राविकाएं, समाजबंधु एवं लाडनूं के सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सहित अन्य सदस्य, कन्या मंडल आदि की उपस्थिति रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now