आड़े फिर ट्रेक्टर से उतार कस्सी से किए वार, लात-घूंसों से भी मारा, अभद्र व जातिगत गालियां भी निकाली, दताऊ गांव के मामले की पुलिस कर रही है जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आड़े फिर ट्रेक्टर से उतार कस्सी से किए वार, लात-घूंसों से भी मारा, अभद्र व जातिगत गालियां भी निकाली,

दताऊ गांव के मामले की पुलिस कर रही है जांच

लाडनूं (kalamkala.in)।‌ लाडनूं पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां निकालने की एक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। यह रिपोर्ट मोहनराम (26) पुत्र घासीराम नायक निवासी दताऊ ने पुलिस को देकर बताया कि 31 अक्टूबर को रात्रि करीब 930 बजे की वह और छोटूराम पुत्र प्रभुराम व गोपाल पुत्र किसनाराम निवासी दताऊ ट्रेक्टर-ट्रोली ग्वार की भरकर बाड़ी से खेत में जा रहे थे, कि रास्ते में अभियुक्त भागुराम पुत्र रामूराम जाट ईसरावां, निवासी दताऊ उनके ट्रेक्टर के आडे़ फिर गया। आड़े फिरते ही छोटूराम व गोपाल नीचे उतर गये। इतने में भागुराम जिसके हाथ में लोहे की कस्सी थी, जिससे उसने जोरदार वार किया, जिसमें उसने अपने सिर को बचा लिया, लेकिन उसके पैर के घुटने पर कस्सी से चोट लगी। उसके बाद उसके साथ लात-मुक्कों से मारपीट करनी शुरु कर दी। मुल्जिम भागुराम मुंह में आये जैसी गालियां निकाल रहा था। वह बार-बार रुंगा, नीच एवं मां-बहिन की भद्दी गालियां दे रहा था। इतने में पप्पूसिंह घोड़ावत पुत्र हणुंतसिंह ने आकर बीच-बचाव किया व छोटूराम व गोपालराम उसे बड़ी मुश्किल से साईड में लेकर गये। फिर वह वहां से ट्रेक्टर को रवाना कर निकल गया। मौके पर ट्रेक्टर के मालिक रिछपालसिंह व उनका लड़का अवतार सिंह भी गया। अन्यथा मुल्जिम उसके साथ संगीन मारपीट करता। उसने अपने सिर को बार-बार बचाने की कोशिश की, नहीं तो मुल्जिम उसके सिर में भी संगीन मारपीट करता। बाद में गांव वालों व समाज के लोगों ने उन्हें समझाईस का प्रयास भी किया व, पर मुलजिम नहीं माने। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट से धारा 115 (2), 126 (2) बीएनएस व 3 (1) (आर), 3 (1) (एस), 3 (2) (बीए) एससी-एसटी एक्ट में दर्ज किया है। मामले की जांच वृताधिकारी विक्की नागपाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now