लाडनूं के जावा बास में निःशुल्क मेडिकल परामर्श शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जावा बास में निःशुल्क मेडिकल परामर्श शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। यूथ नागौरी सिलावट समाज के तत्वावधान में यहां जावा बास स्थित नागौरी सिलावट समाज भवन में रविवार को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। कैंप में फिजिशियन डॉ. मोहम्मद परवेज भाटी ने 200 से अधिक मरीजों को श्वास, दमा, हृदय, थायरॉइड, लकवा, पीलिया, उल्टी-दस्त, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि रोगों के इलाज एवं स्वास्थ्य से जुड़ा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। शिविर के सफल संचालन में मजीद लंगा, इस्लाम लंगा, असलम सोलंकी, मोहम्मद शरीफ तंवर, अख्तर भाटी, अब्दुल राजिक सहित युवा टीम का सहयोग रहा। समाज के पदाधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को समाज हित में आवश्यक बताते हुए डॉ. भाटी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियाँ नियमित रूप से करवाने का संकल्प लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

शहर चुनें

Follow Us Now