अवैध शराब के कारोबारी को पुलिस ने भागते हुए को लाडनूं के जसवंतगढ रोड पर दबोचा, सफेद कट्टे में 53 पव्वे देसी शराब के लेकर कहीं खपाने जा रहा था मुलजिम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध शराब के कारोबारी को पुलिस ने भागते हुए को लाडनूं के जसवंतगढ रोड पर दबोचा,

सफेद कट्टे में 53 पव्वे देसी शराब के लेकर कहीं खपाने जा रहा था मुलजिम

लाडनूं (kalamkala.in)। होली के त्यौहार से पूर्व स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। यहां जसवंतगढ रोड पर अवैध शराब लेकर किसी वाहन के इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने भागते हुए को पकड़ा है। उसके कब्जे से पुलिस ने अवैध सादा देशी मदिरा शराब एक प्लास्टिक के सफेद कट्टे में भरे 53 पव्वे पकड़े हैं। इस आरोपी मोतीराम (60) पुत्र बन्नाराम खटीक निवासी गली नम्बर 23, तेली रोड, लाडनूं को लाडनूं पुलिस ने धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली थी विश्वस्त सूचना

पुलिस थाना लाडनूं से गश्त पर निकले सहायक पुलिस उप निरीक्षक पर्वत सिंह और जाप्ता में कांस्टेबल जलसिह, शिवशंकर सरकारी बोलेरो वाहन लेकर लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए गश्त पर निकले, कि उन्हें विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जसवन्तगढ जाने वाली रोड पर खड़ा है, जिसके पास एक सफेद रंग का कट्टा है और उससे अवैध देशी शराब के पव्वे हैं।‌वह वहां किसी साधन का इंतजार कर रहा है। इस पर एएसआई पर्वत सिह मय जाप्ता और वाहन के बताए गए स्थान पर पहुंचे। वह व्यक्ति पुलिस की गाड़ी और पुलिस को देखकर अपने हाथ में लिये हुये सफेद रंग के कट्टे को पटक कर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। मुलजिम मोतीराम (60) पुत्र बन्नाराम खटीक निवासी गली नम्बर 23 तेली रोड लाडनूं के पास सफेद रंग के कट्टे में देशी सादा शराब थी, जिसे खोलकर देखने पर अन्दर देशी मदिरा के कुल 53 पव्वे पाए गए। अवैध रूप से सादा देसी शराब को अपने कब्जे में रखने और परिवहन करने के अपराध को धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच सहायक उप निरीक्षक प्रेमाराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now