लाडनूं में मनरेगा श्रमिक एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं को सिवरेज परियोजना और स्वच्छता का महत्व समझाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मनरेगा श्रमिक एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं को सिवरेज परियोजना और स्वच्छता का महत्व समझाया

लाडनूं (kalamkala.in)। सिवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में मालियों के बास मे मनरेगा में कार्यरत महिलाओं को सिवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व से अवगत करवाया गया।
कैप रुडिप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती हैं। इसलिए, सभी कॉलोनीवासियों को सीवर परियोजना में अपना सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिवरेज के कनेक्शन घरों में करने के समय सबको कनेक्शन करवाने चाहिएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। उन्होंने सिवरेज में किसी प्रकार का ठोस पदार्थ या प्लास्टिक प्रवाहित नहीं करने के लिए आगाह किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी शर्मा ने कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मौहल्ला साफ-सुथरा रह सके। यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है। कार्यक्रम में सदा कंवर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सबको सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर ललिता सैनी, सोनू, तानिया, मलका, रेखा, मोहसिना, सुमैया सहित अन्य महिलाओं ने समूह-चर्चा में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now