मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत रुडिप ने किया वृक्षारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत रुडिप ने किया वृक्षारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत लाडनूं शहर में सिवरेज कार्य प्रगतिरत है।
आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन व अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के दिशा-निर्देशन में व सहायक अभियंता रियाज़ अहमद के मार्गदर्शन में रुडिप द्वारा यहां ‘मेरा वृक्ष मेरा परिवार’ अभियान का संचालन करते हुए एसटीपी प्रथम पर वृक्षारोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सबको जागरूक किया गया।
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत ‘मेरा वृक्ष मेरा परिवार’ अभियान को गति देते हुए अधिशाषी अभियन्ता ओम प्रकाश साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है, इसी से हम प्रकृति को सहेज कर रख सकते हैं। हमें प्राण वायु वृक्ष ही उपलब्ध करवाते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। सहायक अभियंता रियाज अहमद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष 5 वृक्ष लगाने चाहिएं, ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। पर्यावरण से ही हमें वो सभी चीजें उपलब्ध होती है, जिसका उपयोग करके आज मानव जीवित है और आराम व सुखदायी जीवन बिता रहा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। सहायक निर्माण प्रबंधक राम कुमार सिंघल ने कहा कि लोग जागरूक होकर पेड़ पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
कैंप रूडिप के असलम खान ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बना हुआ है। हम सबको पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में शेर मोहमद, सद्दाम, सूरज सिंह, अरविंद व्यास, जीवन, नवल सिंह राकेश, रंजीत, कैलाश, भावेश, रामकिशोर आदि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now