सांडास गांव में मामूली विवाद में पर लाठियों से मारपीट, पति-पत्नी सहित तीन जने घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांडास गांव में मामूली विवाद में पर लाठियों से मारपीट,

पति-पत्नी सहित तीन जने घायल हुए

लाडनूं। तहसील के ग्राम साण्डास में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में बदमाशों ने जानलेवा हमला करके दो महिलाओं सहित तीन जनों को घायल कर दियां घायलों में से दो की हालत गंभीर होने से उन्हें उच्च चिकित्साथ रैफर किया गया है। जानकारी मिली है कि घर के बाहर आम रास्ते पर पत्थर डालकर व ट्रेक्टर खड़ा करके मार्ग को अवरुद्ध कर देने पर वहां से अपना ऊंट-छकड़ा लेकर निकल रहे शिवदान मेघवाल का ऊंट गाड़ा मार्ग संकरा होने से वहां पहले से खड़े ट्रेक्टर से छू गया। इस विवाद के बाद प्रेमाराम मेघवाल, कांसीराम, सुगनादेवी आदि ने शिवदान (55) पुत्र पूर्णाराम मेघवाल के साथ जमकर लकड़ियों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई संतोष देवी (50) पत्नी शिवदान निवासी साण्डास व सुनीता पुत्री शिवदान भी घायल हो गई। संतोष के सिर पर गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से शिवदान व उसकी पत्नी संतोष को उच्च चिकित्सार्थ हाई सेंटर के लिए रैफर किया गया है। इस प्रकरण को जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। मारपीट करने वाला प्रेमाराम घायल शिवदान का भतीजा बताया जा रहा है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now