लाडनूं में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 9 अप्रेल को और गांवों में जन सम्पर्क अभियान 10 को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 9 अप्रेल को और गांवों में जन सम्पर्क अभियान 10 को 

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। लोकसभा चुनाव को लेकर यहां भाजपा प्रत्याशी डा. ज्योति मिर्धा गांवों में जनसंपर्क हो चुका और दो कार्यकर्ता सम्मेलनों को वे यहां सम्बोधित कर चुकी। कांग्रेस समर्थित आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल यहां एक बार आए और रोड शो करते हुए वाटर वर्क्स चौराहा पर सभा को सम्बोधित कर चुके। इधर भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में लगातार सम्पर्क में जुटे हैं। अब कांग्रेस भी कमर कसने जा रही है। इसकी शुरुआत 9 अप्रैल को दोपहर 2:15 बजे चुनाव कार्यालय प्रारंभ करके की जा रही है। हाईवे पर डीडवाना पुलिया के पार गोरेड़ी रोड़ पर स्थित विधायक आवास में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

गांव-गांव में जनसंपर्क 10 को

इसके बाद 10 अप्रेल से लोक सभा चुनाव को लेकर लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में विधायक मुकेश भाकर ने जनसंपर्क कार्यक्रम तय किया है। इसमें उनके साथ कांग्रेस के पीसीसी सदस्य कैलाश निठारवाल, पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनियां, नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, पूर्व प्रत्याशी रहे लियाकत अली, दलित नेता कालूराम गेनाणा, कांग्रेस के अध्यक्ष जयराम बुरड़क, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खींची, मो. मुश्ताक खान कायमखानी आदि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं इंडी एलायंस के नेता रहेंगे। निर्धारित जन -संपर्क कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे हुडास -सुबह 10 बजे ढींगसरी, 10.45 बजे सीलनवाद, सुबह 11.30 बजे खामियाद, दोपहर 12.05 बजे सींवा, 12.35 बजे रताऊ, 01.05 बजे गैनाणा, 1.35 बजे बल्दू, 2.10 बजे दताऊ, 2.40 बजे बाकलिया, अपराह्न 3.05 बजे बालसमंद, 3.45 बजे लेड़ी, 4.15 बजे0कसुंबी, शाम 5 बजे जसवंतगढ़, 5.30 बजे, आसोटा, शाम 6.10 बजे सुनारी, 6.45 बजे ओड़ींट, शाम 7.15 बजे चंद्राई, शाम 7.45 बजे मालगांव और रात्रि 8.30 बजे निम्बी जोधां में जनसंपर्क किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now