लाडनूं में पुलिस ने करणी माता मंदिर के पास बाईक पर 260 ग्राम अफीम ले जाते हुए एक को पकड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पुलिस ने करणी माता मंदिर के पास बाईक पर 260 ग्राम अफीम ले जाते हुए एक को पकड़ा­

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर ले जाते हुए एक व्यक्ति कालुसिंह को गिरफ्तार करने की प्रभावी कार्रवाई की है। अवैध अफीम और उसके परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल नं. आरजे 37 सीएस 4911 को जब्त किया है। थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने मय जाप्ता 8 दिसम्बर को गश्त करते हुए करणी माता मन्दिर लाडनूं के पास पहुंचे श, तो वहां एक व्यक्ति कालु सिंह के कब्जे से 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा उस अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल आरजे 37 सीएस 4911 को जब्त कर मुलजिम कालु सिंह को गिरफ्तार किया। अफीम तस्करी में संलिप्त अन्य मुलजिमानों के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है और अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह, कांस्टेबल सुखाराम व शिवशंकर सहयोगी रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now