बिना नम्बर के वाहनों पर लगेगा अंकुश, सभी सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त, बदमाशों की होगी धर-पकड़, लाडनूं के पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक लेकर की कानून-व्यवस्था पर चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिना नम्बर के वाहनों पर लगेगा अंकुश, सभी सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त, बदमाशों की होगी धर-पकड़,

लाडनूं के पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक लेकर की कानून-व्यवस्था पर चर्चा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने यहां व्यापारियों के साथ एक बैठक रख कर शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति के सम्बन्ध में चिंतन-मनन किया और अनेक आवश्यक कदम उठाए जाने पर सहमति बनी। झंडा चौक बाजार स्थित जानकीवल्लभ मंदिर में क्षेत्र के सभी मार्केट स्थित व्यापारियों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, लाडनूं थानाधिकारी शंभूसिंह मीणा ने व्यापारियों के साथ वार्तालाप किया। अधिकांश व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र एवं शहर में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जाकर नागरिकों का मनोबल बढ़ाया जाए व उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के हालात बदतर हैं और विशेषकर बाजार क्षेत्र ट्रेफिक समस्या से त्रस्त है। इसलिए ट्रैफिक सुधार की तरफ पर्याप्त ध्यान देकर लोगों को समस्या से मुक्त किया जाए। व्यापारियों ने शहर में लगे हुए सीसी टीवी कैमरों को मरम्मत करवा कर या बदलवा कर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की सुविधा फिर से चालू करवाने की मांग भी दोहराई।

सीसीटीवी ठीक होंगे, रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी

पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण ने सभी व्यापारियों की बात और शहर की समस्या सुन कर कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर लाडनूं पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रात्रिकालीन गश्त को बढ़ाई जाकर तेज किया जाएगा। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की बात रखते हुए शहर में दौड़ रहे बिना नंबर के वाहनों पर सख्ती बरते जाने और कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाने से सबको अवगत करवाया। उन्होंने शहर के गली-मोहल्लों में बंद पड़ी सार्वजनिक लाईटों को चालू करवाने का भरोसा दिलाया और साथ ही शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से चालू करवाया जाने का भरोसा दिलाया।

हर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें

लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने शहर में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के सम्बंध में कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह की बदमाशी को पनपने नहीं दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति बदमाशी करेगा, तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इस बारे में पुलिस का सहयोग करें और शहर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, चाहे वह फेरी लगा कर कुछ बेचने वाला हो या भिखारी बन कर मांगने वाला, उससे उसकी पहचान पूछी जाए और संतुष्ट नहीं होने पर तुरन्त उसकी सूचना पुलिस को दें। इसके लिए उन्होंने अपने मोबाइल नम्बर भी सबको उपलब्ध करवाए। इस बैठक में लाडनूं चैम्बर आफ कामर्स के संयोजक सुशील कुमार पीपलवा, शिम्भू सिंह जैतमाल, प्रकाश सोनी, मनोज सोनी, रामकिशोर प्रजापत, बाबूलाल जांगिड़, सुरेश जाजू, कैलाश घोड़ेला, पवन महेश्वरी आदि लाडनूं के सदर बाजार, सब्जी मंडी, कपड़ा, झंडा चौक क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now