लाडनूं में जोशो-खरोश से निकाली तिरंगा यात्रा, सबने हाथों में तिरंगा लेकर बनाया पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल


लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रप्रेम के पर्व के उपलक्ष में सभी क्षेत्रों में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को लाडनूं शहर मंडल भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया। गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार शाम सभी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए।
यह तिरंगा यात्रा गांधी चौक से शुरू करके यह यात्रा बाजार से होते हुए राहूगेट के पास स्थित अशोक स्तम्भ प्याऊ होते हुए बस स्टेंड पर सुखदेव आश्रम तक पहुंची, जहां देशभक्ति के नारेबाजी की गई। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर ठाकुर करणीसिंह ने तिरंगा यात्रा अभियान की पूरी जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यों, नीतियों आदि की जानकारी देते हुए उन्हें देशहित में जरूरी बताया। अंत में गौतमदत्त शास्त्री ने आभार ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक, विधानसभा संयोजक नीतेश माथुर, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, भाजपा शहर अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, गौतम दत्त शास्त्री, गोविंद सिंह कसूम्बी, दीपक जांगिड़, पूनमचंद मारोठिया, ताजू खां मोयल, पार्षद लूणकरण शर्मा, अखिलेश पारीक, आत्माराम, लालसिंह धूड़िला, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष पार्षद रेणु कोचर, अंजना शर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, मंजू रैगर, रूबल बड़जात्या, नेमाराम भानावत, गंगाराम रैगर, पन्ना लाल गुर्जर, रूपसिंह छपारा, डा. रविन्द्र सिंह राठौड़, डा. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, ललित सोनी, सुरेश पारीक, मुकेश शर्मा, रामोतार टाक, बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज प्रजापत, पार्षद मोहनसिंह चौहान, मदन गोपाल नवहाल, हनुमंत सिंह परिहार आदि के साथ डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे।







