सारड़ी में दो साल पहले हुई चोरी के मामले में दो ईनामी चोरों को जोधपुर से दबोचा, सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद, तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सारड़ी में दो साल पहले हुई चोरी के मामले में दो ईनामी चोरों को जोधपुर से दबोचा, सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद,

तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था

लाडनूं (kalamkala.in)। वृत लाडनूं के जसवंतगढ थाने की पुलिस ने 2 वर्ष पूर्व सारड़ी गांव में हुई चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2 फरार चल रहे ईनामी चोरों को जोधपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इन 2 वर्षों से फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर 2100-2100 रूपयों के इनाम घोषित थे। इन गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद नईम, शोएब उर्फ पोया शामिल थे। इससे पूर्व इसी नकबजनी के प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। इन गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से इस प्रकरण में चुराये गये सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

यह मामला किया था पुलिस ने दर्ज

इस प्रकरण में 28 जून 2024 को ग्राम सारड़ी निवासी कपिल देव ने पुलिस थाना जसवंतगढ़ पर एक रिपोर्ट दी कि 26 जून 2024 की रात्रि में उनके घर में अज्ञात व्यक्तियों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गये। इस मामले को दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इस प्रकरण में शामिल आरोपी मोहम्मद नईम उर्फ सोनू एवं शोयब उर्फ पोया को नामजद कर आरोपियों की तलाश की गई, परंतु ये दोनों ही आरोपी पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ने दोनों पर 2100-2100 रूपयों का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस द्वारा बेहतर टीम वर्क एवं फील्ड इंटेलीजेंस तथा तकनीकी साक्ष्यों से इन इनामी अपराधियों का पत्ता कर उन्हें जोधपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की गई। उक्त दोनों आरोपियों को बाद पूछताछ व अनुसंधान के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशादेही में से प्रकरण में चुराये गये सोने-चांदी के आभूषण बरामद भी बरामद किये गये है। ये दोनों गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद नईम उर्फ सोनू (26) पुत्र मोहम्मद ईस्माईल छींपा, निवासी नागौरी गेट, भील बस्ती जोधपुर तथा शोएब उर्फ पोया (27) पुत्र मो. ईकबाल कायमखानी निवासी कलाकारों का मौहल्ला, मदेरणा कॉलोनी जोधपुर हैं।

इस पुलिस टीम ने की सफल कार्रवाई

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीडवाना हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह चारण के सुपरविजन में जसवंतगढ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने मय टीम के की है। इस टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल सुखाराम, कांस्टेबल मोहमद सलीम व मुकेश शामिल थे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मोहमद सलीम व मुकेश का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now