बाडेला में खेत में लगे सोलर प्लांट से 10 प्लेटों को चोर चुरा ले गए, खेत में मौके पर चोरों के पदचिह्न और गाड़ी के टायरों के निशान मिले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाडेला में खेत में लगे सोलर प्लांट से 10 प्लेटों को चोर चुरा ले गए,

खेत में मौके पर चोरों के पदचिह्न और गाड़ी के टायरों के निशान मिले

लाडनूं (kalamkala.in)। वृत लाडनूं में खेतों से मोटर पम्प, ट्रांसफार्मर, केबल, तार आदि चोरी होने की वारदातें लगातार होती ही रहती आई है और अब खेत में लगे सोलर प्लांट की प्लेटों को गाड़ी में आए चोरों द्वारा सोलर प्लेटें चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जसवंतगढ निवासी दीपिका शर्मा (24) पुत्री प्रहलाद शर्मा ने लाडनूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी माता मंजुदेवी शर्मा पत्नी प्रहलाद शर्मा निवासी जसवंतगढ़ के नाम के खातेदारीसुदा खेत खसरा नंबर 164, 169/256 सरहद बाडेला में स्थित है। इस खसरा भूमि में कृषि कार्य के लिए सी.आर.आई. पम्प्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का सोलर लगा हुआ था, जिसमें कुल 13 प्लेटें लगी हुई थी। 25 जून को सुबह करीब 5.30 बजे उनके खेत की बुआई करने वाले जितेंद्र पुत्र छोटूराम नायक, निवासी छपारा खेत को संभालने गया, तो खेत में लगी सोलर की कुल प्लेटों में से 10 प्लेटें नहीं थी, जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली है। तब जितेंद्र ने प्लेट चोरी की जानकारी उन्हें दी। खेत में मौके पर गाड़ी के टायरों के निशान तथा खेत में आए हुए व्यक्तियों (चोरों) के पदचिह्न भी बने हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ इस रिपोर्ट को धारा 303 (2) बीएनएस के दर्ज किया है तथा मामले की जांच एएसआई चेतराम को सौंपी गई है। बाडेला में खेत से 10 सोलर प्लेटों की चोरी एक गंभीर घटना है, और मौके पर मिले चोरों के पदचिह्न (फुटप्रिंट्स) तथा गाड़ी के टायरों के निशान इस मामले को सुलझाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कानूनी और वैज्ञानिक सबूत (Forensic Evidence) हैं

भविष्य में चोरी से बचने के उपाय-

1. एंटी-थेफ्ट नट-बोल्ट (Anti-Theft Fasteners): – सोलर प्लेटों को कसने के लिए विशेष नट-बोल्ट का उपयोग करें, जिन्हें साधारण पाने या चाबी से नहीं खोला जा सकता।
2. सोलर फेंसिंग या अलार्म:- सोलर स्ट्रक्चर के साथ छेड़छाड़ होने पर बजने वाले मोशन-सेंसर अलार्म का उपयोग करें।
3. सीरियल नंबर नोट रखें: – हमेशा अपने सभी सोलर उपकरणों के सीरियल नंबर की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now