लाडनूं में अटल जन सेवा शिविर में सुनवाई में 21 प्रकरण मिले, 7 का तत्काल निस्तारण, जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने सुनवाई के बाद सबके शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अटल जन सेवा शिविर में सुनवाई में 21 प्रकरण मिले, 7 का तत्काल निस्तारण,

जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने सुनवाई के बाद सबके शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां पंचायत समिति परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हर माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई अटल जन सेवा शिविर के रूप में जिला कलेक्टर पुखराज सैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शिविर/जनसुनवाई में कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमे से 7 परिवादों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष प्रकरणों का निस्तारण भी शीघ्र ही करने के लिए जिला कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए‌। शिविर/जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, जलदाय विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं नगर पालिका लाडनूं से संबंधित परिवाद शामिल थे। इस शिविर/जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवा दिया गया है। शिविर /जनसुनवाई में पंचायत समिति की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी एवं अन्य सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now