सिवरेज परियोजना में श्रमिकों के दोपहर को 3 घंटों तक किया विश्राम का समय, रूडिप द्वारा श्रमिकों की बैठक लेकर गर्मी से बचाव के उपाय बताए और हिदायतें दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज परियोजना में श्रमिकों के दोपहर को 3 घंटों तक किया विश्राम का समय,

रूडिप द्वारा श्रमिकों की बैठक लेकर गर्मी से बचाव के उपाय बताए और हिदायतें दी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान अर्बन डवलेपमेंट इंफ्रास्टक्चर प्रोजेक्ट (रूडिप) के तहत लाडनूं क्षेत्र मे ंचल रही सिवरेज परियोजना में गर्मी के दौरान श्रमिकों के स्वास्थ्य व देखभाल को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू के निर्देशन में यहां संचालित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिकों को बचाव के लिए आवश्यक हिदायतें दी गई और कार्य-समय के परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गई।

दोपहर में 3 घंटे रहेगा विश्राम

बैठक में बताया गया कि राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण कई जगह श्रमिकों की जान को खतरा बन गया और जान जा भी चुकी है। ऐसे में राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार लाडनूं शहर में परियोजना श्रमिकों को कार्य के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विश्राम करने तथा कार्य करने का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तथा 3 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि श्रमिकों के हित के लिए कार्य के दौरान कार्यस्थल पर मेडिकल किट, ठंडा पानी, ओआरएस घोल, आराम हेतु छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में कार्य करते हुए भी अपने जीवन को सुरक्षित रखने के उपाय एवं स्वास्थ्स की देखभाल का महत्व बताया। बैठक में आरयूआईडीपी से सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल, सोशल सेफगार्ड नवल सिंह, एलएंडटी के साइट इंजीनियर रामधन जाट ने भागीदारी कर श्रमिकों को समस्त जानकारी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now