सुप्रसिद्ध दोजराज गणेश मंदिर परिसर में किया पंछियों के लिए दाना-पानी के इंतजाम, परिंडे लगाए और चुग्गा डलवाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुप्रसिद्ध दोजराज गणेश मंदिर परिसर में किया पंछियों के लिए दाना-पानी के इंतजाम, परिंडे लगाए और चुग्गा डलवाया

डीडवाना (kalamkala.in)। धार्मिक कार्यों में नगर में अग्रणी रहने वाले क्षेत्र के विख्यात मनोकामना सिद्धिदायक प्रथम पूज्य श्री दोजराज गणेश मन्दिर डीडवाना में ‘परिंडे लगाओ अभियान’ के तहत गर्मी की भीषणता को ध्यान में रखते हुए बेज़ुबान पक्षियों के लिये परिंडे लगाए गए। ट्रस्टी राजेन्द्र प्रसाद पटवारी ने बताया कि चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के चलते आमजन के साथ-साथ पक्षियों को भी पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है। प्रकृति की तरह पक्षियों की देखरेख भी हमारी जिम्मेदारी होती हैं। पुजारी रामावतार दाधीच ने कहा कि मन्दिर परिसर में हजारों की तादाद में आने वाले कबूतर, तोते, कमेड़ी, मोर, कौवे, चिड़िया, सहित अनेक पक्षियों के लिये परिंडे लगाकर पानी की व्यवस्था की गई तथा नियमित पानी व परिंडों के रख रखाव की जिम्मेदारी ली गई तथा पक्षियों के लिये दाना चुगने के लिये अनाज की भी व्यवस्था की गई तथा धान पात्र और कचरा पात्र भी रखे गए। सभी उपस्थित जनों ने उनकी नियमित देखरेख का संकल्प भी लिया। इस मौके पर मन्दिर के ट्रस्टी श्रवण दलाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज ध्यावाला, लोकेश पुरोहित, राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, पुजारी रामावतार दाधीच, अजय वर्मा, कैलाश सोनी, राजू प्रजापत, माणितोष विश्वास, हरजी प्रजापति, तरुण वर्मा, सागर गौड़, ऋषिराज दाधीच सहित अनेक श्रदालु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now