बारिश में मोबाईल का उपयोग नहीं करने, गड्ढों व फिसलन वानी मिट्टी से सावधानी रखने के निर्देश, सिवरेज कार्यों के दौरान वर्षा ऋतु में श्रमिकों के लिए सुरक्षा नियमों व उपकरणों की उपयोगिता बताई, श्रमिकों ने संकल्प लिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बारिश में मोबाईल का उपयोग नहीं करने, गड्ढों व फिसलन वानी मिट्टी से सावधानी रखने के निर्देश,

सिवरेज कार्यों के दौरान वर्षा ऋतु में श्रमिकों के लिए सुरक्षा नियमों व उपकरणों की उपयोगिता बताई, श्रमिकों ने संकल्प लिया

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रूडीप (आरयूआईडीपी) द्वारा किए जा रहे सिवरेज कार्य में श्रमिकों को काम के दौरान सुरक्षा नियमों का ध्यान रखने एवं बरसात के मौसम में बरती जाने वाली सावधनियों के बारे में बताया। आरयूआईडीपी से अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में संचालित परियोजना का नियमित कार्य एसटीपी- 02 छिपोलाई में किया जा रहा है, जिसमे आरयूआईडीपी से नवल सिंह समाजिक सुरक्षा सहायक कर्मचारी द्वारा श्रमिकों को बरसात ऋतु में कार्य के दौरान बरते जाने वाले सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सबके लिए कार्य करते समय सबसे पहले सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखना जरूरी है, ताकि कार्य करते समय किसी भी जोखिम का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि कार्य करते समय हम जिम्मेदारी पूर्वक सेफ्टी शूज, सेफ्टी जाकेट, सेफ्टी हेलमेट पहनें। बरसात के समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करे और पानी के गहरे गड्ढे का पूरा ध्यान रखें और फिसलने वाली मिट्टी से बचाव का ध्यान रखें। अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू ने बताया कि अपने जीवन को सुरक्षा के जी सकें, इसके लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। इस अवसर पर श्रमिकों अजय शर्मा, लवकुश, राधा, शीला, सिया, सोनू, रत्तू, अशोक, प्रभु, राकेश सभी ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरयूआईडीपी के सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल, रामकिशोर सैनी सोशल आउटरीच टीम और एलएंडटी से साइट इंजीनियर राजेश कुमार और रामधन जाट आदि मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now