अंतरराष्ट्रीय शिक्षक मिस्टर एरिक (जर्मनी) के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक मिस्टर एरिक (जर्मनी) के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। क्षेत्र की गाजू ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाढरिया खुर्द में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस विदेशी मेहमान के साथ मनाया गया। अध्यापक कपिल व्यास ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ जर्मनी से पधारे हुए शिक्षक भी अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
प्रधानाचार्य सत्तार खान कायमखानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कक्षा 8 की छात्रा सुमित्रा को प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठाया। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक मिस्टर एरिक (जर्मनी) ने इस अवसर पर बालिका का अपने हाथ से मुंह मीठा करवा कर उसका सम्मान बढाया। इस अवसर पर मिस्टर एरिक ने विद्यालय की सभी गतिविधियों की जानकारी ली व स्टाफ को साथ में लेकर प्रत्येक कक्षा का अवलोकन भी किया। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की तथा अंग्रेजी विषय भी बच्चों को पढ़ाया और उनको चाकलेट्स का वितरण किया। प्रधानाध्यापक राधाकिशन भाकर, पुरुषोत्तम रांकावत, प्रहलादराम कड़वासरा, कपिल देव व्यास, भगत सिंह, घनश्याम, सुमित्रा विश्नोई, प्रवीण कुमार शर्मा व रवीद्र रांकावत ने बालिका दिवस मनाने के उद्देश्य और महत्व को विस्तार से बताया। गाजू के पीईईओ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्तार खान ने बालिका दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्टाफ, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक मिस्टर एरिक और ग्रामीणों व विद्यार्थियों का आभार जताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now