इस्लामिक समर कैंप’ सम्पन्न, टॉप फाईव रहे विद्यार्थियों को किया पुरुस्कृत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘इस्लामिक समर कैंप’ सम्पन्न, टॉप फाईव रहे विद्यार्थियों को किया पुरुस्कृत

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। यहां बायपास पर स्थित मदरसा फातिमा एकेडमी में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के इस्लामिक समर कैंप का समापन पार्षद हाजी सत्तार खान की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में किया गया। कैंप में आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम इस अवसर पर घोषित किया गया और अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर सिमरन बल्खी रही। द्वितीय स्थान पर रुझान लखारा और तृतीय जुबैर बल्खी, मलिक सोरघर, सारा व फरहान रहे। इन ‘टॉप फाईव’ स्थान पर रहे विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के अध्यक्ष हाजी सत किया। इस अवसर पर शेख अब्दुस्सलाम मदनी ने समर कैंप को गर्मी की छुट्टियों में समय का सदुपयोग बताया। उन्होंने इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज अजीजुर्रहमान ने तिलावते-कुरआन से की। कार्यक्रम में मौलाना सैयद हसनैन, हाफिज जावेद बल्खी, मोहम्मद रफीक अगवान, मोहम्मद अली अगवान, शरीफ शौरगर, मोहम्मद काशिफ, याकूब सहित काफी गणमान्य जन एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now