आईटी कार्मिकों ने किया सामूहिक अवकाश एवं धरना-प्रदर्शन, महंगाई राहत कैम्पों सहित सरकारी कार्यों का बहिष्कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आईटी कार्मिकों ने किया सामूहिक अवकाश एवं धरना-प्रदर्शन,

महंगाई राहत कैम्पों सहित सरकारी कार्यों का बहिष्कार

लाडनूं। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में आयोजित किए जाने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान तथा महंगाई राहत कैंपों का आईटी यूनियन ब्लाक लाडनंू द्वारा पूर्ण बहिष्कार करते हुए सोमवार से आगामी दिवसों तक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया हैं। आईटी यूनियन द्वारा पंचायत समिति परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिखित समझौते के बावजूद मांगे नहीं जाने पर आगामी मई को राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ का महापड़ाव भी जयपुर में प्रस्तावित है। आईटी यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सूचना सहायक पप्पू सिंह ने बताया कि पूर्व में 30 सितंबर 2021 का राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य अधीनस्थ कर्मचारी संघ के साथ लिखित समझौता लागू नहीं करने एवं सहमति उपरांत भी आदेश जारी नहीं करने के विरोध में आईटी यूनियन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। आईटी यूनियन के इस विरोध के तहत मुख्य मांग सूचना सहायकों की ग्रेड पे 3600 एवं सहायक प्रोग्रामर की ग्रेड पे 4200 करने के साथ ही अन्य 10 सूत्रीय मांगे विगत 10 वर्षों से रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में आईटी कार्मिकों का विशेष योगदान रहता है, इसके बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा इस वर्ग की उपेक्षा निरंतर की जा रही है। इसके विरोध में आईटी यूनियन द्वारा पंचायत समिति परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना स्थल पर योगेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार शर्मा, प्रेम सारण, सूर्य प्रकाश जांगिड़, राजाराम स्वामी सहायक प्रोग्रामर के साथ साथ सूचना सहायकों में श्री रामावतार बेरा, राजकुमार जांगिड़, नलीन वर्मा, पप्पू सिंह, प्रदीप स्वामी मनोहर लाल रूलानिया एवं कन्हैयालाल सोनी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now