हाईवे पर जैन विश्व भारती रोड कार और बाइक टकराई, मगरा बास निवासी पिता-पुत्र हुए गंभीर रूप से घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हाईवे पर जैन विश्व भारती रोड कार और बाइक टकराई, मगरा बास निवासी पिता-पुत्र हुए गंभीर रूप से घायल

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर जैन विश्व भारती तिराहे पर एक कार व मोटरसाइकिल भिड़ंत होने से पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको निजी वाहन से सुजानगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर होने से हाई सेंटर के लिए अन्यत्र रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लाडनूं के मगरा बास निवासी गुलाबचंद (45) पुत्र भंवरलाल सोनी तथा उनका पुत्र देव सोनी दोनों मोटरसाइकिल से सुजानगढ़ से आ रहे थे कि मेगा हाईवे पर जैन विश्व भारती मोड़ पर उनकी बाईक से एक कार की टक्कर हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मामला लाडनूं थाने के क्षेत्राधिकार का होने के कारण लाडनूं पुलिस थाने को सूचित किया गया। इस पर लाडनूं पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई और फिर सुजानगढ़ के अस्पताल जाकर पूरी जानकारी प्राप्त की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now