जन आधार योजना, संस्था आधार, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाया जाए- राजीव चौधरी, सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारी ने किया लाडनूं ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन आधार योजना, संस्था आधार, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाया जाए- राजीव चौधरी,

सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारी ने किया लाडनूं ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर के सहायक निदेशक राजीव चौधरी ने यहां पंचायत समिति लाडनूं में स्थित ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर विभाग द्वारा संचालित जन आधार योजना, संस्था आधार, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने तथा आमजन को इन योजनाओं से सम्बंधित आ रही सभी प्रकार की तकनीकी समस्याओं का ब्लॉक स्तर पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। चौधरी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर स्थापित जन आधार हेल्पडेस्क पर दर्ज की गई समस्त प्रकार की शिकायतों का जिले या निदेशालय के अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित एवं गुणवतापूर्ण समाधान करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। साथ ही रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) स्तर पर बकाया ई-साइन का त्वरित समाधान करवाने हेतु ब्लॉक टीम को निर्देशित किया गया।

दुजार में डिजीटल पेंडेंसी निस्तारण के निर्देश 

ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण पश्चात् अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ग्राम पंचायत दुजार के कार्यालय का निरीक्षण किया तथा डिजीटल पेंडेसी को निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक राजेन्द्र मेघवाल, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी लीलाधर स्वामी, सांख्यिकी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौड एवं वरिष्ठ सहायक राजू राम बिरडा उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now