दहेज प्रकरण में पिछले 6 माह से फरार चल रहे ईनामी वारंटी मुलजिम को जसवंतगढ़ पुलिस ने सीकर से दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दहेज प्रकरण में पिछले 6 माह से फरार चल रहे ईनामी वारंटी मुलजिम को जसवंतगढ़ पुलिस ने सीकर से दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना जसवन्तगढ द्वारा दहेज प्रताड़‌ना के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना स्तरीय टॉप-10 में चिह्नित 1100 रुपयों के ईनामी अपराधी आरोपी मोहमद शाहरूख को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को अम्बेडकर नगर सीकर से पकड़ा गया था। आरोपी 6 महीने से फरार चल रहा था। वृताधिकारी विक्की नागपाल (आर.पी.एस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जोगेन्द्र राठौड पु.नि. ने मय टीम के दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में पिछले 6 माह से फरार चल रहे टॉप-10 में चिह्नित ईनामी गिरफ्तारी वारंटी मोहम्मद शाहरूख पुत्र सालेह मोहम्मद चौहान निवासी अम्बेडकर नगर सीकर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 11 फरवरी को एक पीड़िता ने अपने पति द्वारा विवाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने को लेकर प्रकरण दर्ज करवाया था। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान आरोपी मोहम्मद शाहरूख को नोटिस धारा 35 (3) बी.एन.एस.एस. का दिया जाकर पीड़िता का स्त्रीधन लेकर अनुसंधान के लिए उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया। मगर, बार-बार तलबी व नोटिस के भी आरोपी मोहम्मद शाहरूख उपस्थित नहीं हुआ, जिस पर 14 जुलाई को आरोपी मोहम्मद शाहरूख के लिए न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसे प्राप्त कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम द्वारा आसूचना संकलन कर तकनीकी सहायता व बेहतर फील्ड इंटलीजेंस की सहायता से आरोपी को अम्बेडकर नगर सीकर से डिटेन किया गया। आरोपी को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया, उससे प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में जुटी टीम में जसवंतगढ़ थानाधिकारी जोगेन्द्र राठौड के साथ कांस्टेबल लीलाधर, मुकेश मीणा व बबलेश शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now