कसूम्बी जाखला में घर में घुसकर कर चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरातोंं पर किया हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी जाखला में घर में घुसकर कर चोरों ने लाखों की नगदी व जेवरातोंं पर किया हाथ साफ

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कसूम्बी में एक मकान में घुस कर चोरों ने लाखों रुपयों की नकद राशि एवं सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इस सम्बन्ध में जसवंतगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा जांच की जा रही है। इस चोरी की रिपोर्ट रामचन्द्र पुत्र गिरधारीराम चन्देलिया जाति जाट निवासी कसूम्बी जाखला ने देकर बताया कि 14 अगस्त की रात को 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उसके घर में अज्ञात चोरों ने घुस कर 1 लाख रु. नकदी व साढे पांच तौला सोने के आभूषण, जिनमें बोरला, पेंडल, कंठी व 1 अंगूठी तथा 1 किलो चाँदी, जिसमें आंवला (पैर के), कणकती, पायजेब, 2 चांदी के सूत व 1 चांदी की चूड़ी शामिल हैं, को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट से धारा 305 (a), 331 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की है। मामले की तफतीश हेड कांस्टेबल इकबाल खां कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जसवंतगढ पुलिस की सफल कार्रवाई, मात्र 72 , घंटों में अनूपगढ़ से दबोचा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को, पुलिस ने जसवंतगढ व सुजानगढ़ में सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध बाइक को चिह्नित कर पहुंच गए मुलजिम तक

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

शहर चुनें

Follow Us Now