लोगों को सच से रूबरू कराती है पत्रकार की खबर- शिक्षा मंत्री डा. कल्ला, सरकार व समाज के आंख व कान होते हैं मीडिया, पत्रकार सम्मेलन आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोगों को सच से रूबरू कराती है पत्रकार की खबर- शिक्षा मंत्री डा. कल्ला,

सरकार व समाज के आंख व कान होते हैं मीडिया, पत्रकार सम्मेलन आयोजित

जयपुर (कलम कला न्यूज)। शिक्षा मंत्री एवं अलवर जिला प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने अलवर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के 11वें जिला स्तरीय सम्मेलन में कहा, मीडिया की भूमिका लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सदैव महत्वपूर्ण रही है। पत्रकार अपनी खबरों के जरिए समाज को सच से रूबरू कराता है एवं सरकार के महत्वपूर्ण फैसले व योजनाओं को आमजन तक व आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नव पत्रकारों को अच्छे लेखन के लिए अच्छा साहित्य व इतिहास को पढना जरूरी है।

पत्रकारों की मांगों को पूरा करेंगे

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में पत्रकार कल्याण के लिए पत्रकार सम्मान पेंशन, पत्रकारों के बच्चों को छात्रवृति, चिरंजीवी योजना से जोड़ने आदि कदम उठाए हैं। कराकर पत्रकारों की अन्य सभी मांगों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवा कर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जावेगा।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के समृद्ध सभी पर्यटन स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को मीडिया के माध्यम से विश्व पटल पर लाने के उद्देश्य से विशेष लेख लिखे जा सकते हैं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर जिला सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने ‘हमारी कलम’ पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुडे वरिष्ठ पत्रकारों, लेखकों, जनसंचार क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को शॉल ओढाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समाज के चौकीदार हैं पत्रकार

कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश गुप्ता ने पत्रकारों को समाज का चौकीदार बताते हुए कहा कि समाज की आवाज उठाने के लिए पत्रकारों को सम्बल प्रदान करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते हुए परिवेश में पत्रकारिता के मूल्यों एवं मापदण्डों पर खरा उतरना बेहद जरूरी हो गया है। अलवर के जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को आंख और कान माना जाता है। चैथे स्तम्भ के रूप में मीडिया का अहम् स्थान है। उन्होंने पत्रकारों से आव्हान किया कि वे अपनी कलम की ताकत से समाज की सकारात्मक खबरों से रूबरू करावें। पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने कहा कि समाज के प्रति मीडिया की विशेष जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि मीडिया में आये समाचार से जन-धारणाओं का निर्माण होता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने संघ के द्वारा पत्रकार कल्याण के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मंच संचालन शिक्षाविद् दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर बडी संख्या में जिले भर से आए पत्रकारगण उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now