लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय की छात्रा खुशी जोधा को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में किया गया जिला स्तर पर सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय की छात्रा खुशी जोधा को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में किया गया जिला स्तर पर सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय की छात्रा खुशी जोधा को जिला मुख्यालय डीडवाना में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट सामाजिक और अध्ययन कार्य के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने उसे यह सम्मान प्रदान किया। छात्रा खुशी को पूर्व में स्वतंत्रता दिवस 2024 पर उपखंड स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका तथा जैविभा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हाल ही में गुजरात के सूरत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उन्हें बीएससी का स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया था। ओड़िशा में आयोजित सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव में खुशी को राष्ट्रीय स्तरीय ‘इंस्पिरेशनल सोशल आइकॉन अवार्ड 2025’ से, सोशल वॉरियर अवार्ड 2024, ग्रीन वॉरियर अवार्ड 2024 से भी नवाजा गया। खुशी जोधा ने जैविभा विश्वविद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024, राष्ट्रीय युवा संसद 2024 (राज्य स्तर), एशियन यूथ क्लाइमेट कांक्लेव 2023, ह्यूमन ब्रदरहुड इनिशिएटिव कैंपियन, भारतीय युवा संसद 2024 (जयपुर) में राजस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। विश्वविद्यालय की इस होनहार छात्रा ने लगभग सभी महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बखूबी किया है। खुशी ने साइबर जागरुकता कार्यक्रम, बायोलॉजी द साइंस ऑफ लाइफ सेमिनार में व्याख्यान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर जागरुकता कार्यक्रम, क्विज का आयोजन, व्यक्तित्व विकास शिविर, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर, प्रेक्षा ध्यान शिविर, श्रमदान कार्यक्रम में प्लास्टिक से पर्यावरण नुकसान पर व्याख्यान, ‘हर दिन आयुर्वेद- हर घर आयुर्वेद’ कार्यक्रम, युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर, ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 240 घंटों से अधिक की सेवा, योगा फॉर यूनिटी, फिट इंडिया 2023, राष्ट्रीय खेल दिवस 2024, स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत विभिन्न वि‌द्यालयों में श्रमदान, वृक्षारोपण, जागरुकता कार्यक्रम, विभिन्न गांव में पेपर बैग वितरित, रक्तदान शिविर में सेवा व रक्तदान, जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में सेवा, दिव्यांगजनों हेतु आयोजित शिविर में सेवा, एंटी रैगिंग जागरुकता कार्यक्रम जैसे अनेकों कार्यक्रमों में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now