किसान सभा ने हमेशा किसानों-मजदूरों के लिए संघर्ष करके उनका हक दिलवाया है- जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़, लाडनूं में किसान सभा का तहसील स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न, सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसान सभा ने हमेशा किसानों-मजदूरों के लिए संघर्ष करके उनका हक दिलवाया है- जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़,

लाडनूं में किसान सभा का तहसील स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न, सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी लाडनूं का सातवां सम्मेलन बुधवार को अध्यक्ष मंडल में पन्नाराम भामू, मदनलाल बेरा, चम्पालाल मेघवाल व भंवरलाल सारण व अयूब खां की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक भागीरथ नेतड़ के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से किया गया। सम्मेलन में किसान हितों और समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के आरंभ में तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सारण ने झंडारोहण किया और शहीद किसान साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

किसानों को एक होकर संघर्ष करने की जरूरत

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड ने कहा कि किसान सभा ने हमेशा किसानों व मजदूरों के लिए संघर्ष किया है तथा किसानों को उनका हक दिलवाया है। उन्होंने किसानों के बचाव के लिए किसानों की एकता और संगठन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सभी मिलकर किसान सभा को मजबूत बनाएं और संगठन का विस्तार करने में जुटें। उन्होंने किसानों के हित में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सचिव मदनलाल ने किसान सभा की पिछले तीन वर्षो की रिपोर्ट व हिसाब-किताब पेश किया। अध्यक्ष भंवरलाल ने कहा कि किसान सभा सभी किसानों का संगठन है। पूर्व कमेटी मेम्बर शिवकरण जाखड़ ने सभी तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया।

किसान सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

लाडनूं तहसील किसान सभा की नव निर्वाचित कार्यकारणी में अध्यक्ष भंवरलाल सारण, सचिव मदनलाल बेरा, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह व भागुराम बाकोलिया, सहसचिव श्रवणदास, कोषाध्यक्ष सुखाराम सारण तथा दुर्गाराम खीचड़, जगदीश पोटलिया, श्रवणदास बेड़, गोपाल पूनिया श्यापमपुरा, रुपाराम, हरिराम खीचड़, मेहराम भाकर, सुखाराम सारण, भंवरलाल मेघवाल तंवरा, रामप्रताप बिरड़ा, बजरंगलाल बेड़, शिवकरण जाखड़, रामप्रसाद बालसमंद, अयूब खान लाडनूं, गणपतराम घोटिया, गोपीराम विजारणियां, भंवरलाल भारी व बाबूलाल आदि उपस्थित रहे। सम्मेलन में लाडनूं क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से किसानों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now