लाडनूं सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाला गिरफ्तार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों पर पुलिस की पूरी नजर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाला गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों पर पुलिस की पूरी नजर

लाडनूं। एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जसवंतगढ़ थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेसबुक के जरिए देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की जानकारी मिली थी, जिस पर जांच करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी बजरंग (36) पुत्र परसाराम मेघवाल निवासी भिडासरी है, जिसने फेसबुक के जरिए देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जसवंतगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए किसी भी प्रकार की धर्म, जाति व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे मामलों में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।[the_ad id=”1853″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now