अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह में मनाया नशा मुक्ति दिवस म नशा नाश का दूजा नाम, तन, मन, धन तीनों बेकाम- प्रो. त्रिपाठी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह में मनाया नशा मुक्ति दिवस म

नशा नाश का दूजा नाम, तन, मन, धन तीनों बेकाम- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूं। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को मौलाना आजाद उ.मा.विद्यालय में अणुव्रत नशामुक्ति दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में समिति के संरक्षक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि नशा नाश का ही दूसरा नाम है। इससे तन, मन व धन तीनों बर्बाद हो जाते है। उन्होंने नशे की बढती प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की आदत शुरू-शुरू में गलत संगत से पड़ती है। इसलिए गलत संगत से बचना चाहिए। कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद शकिल ने इस्लाम का संदर्भ देते हुए कहा कि नशा सभी दृष्टि से खराब है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद, उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद मोयल, बहादुर खां, इकबाल बल्खी व मेहनाज बानो ने अपने विचार रखे। अणुव्रत समिति द्वारा निदेशक बहादुर खां, प्रधानाचार्य इकबाल बल्खी और मेहनाज बानों को अणुव्रत का अंगवस्त्र और साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।
इसी प्रकार गुरूवार को स्थानीय सूरजमल भूतोड़िया राज बा उ मा विद्यालय में पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अणुव्रत समिति, लाडनूं की महिला सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत से हुआ। अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने छात्राओं को आह्वान करते हुये कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिवर्ष एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद मोयल, अंजना शर्मा व पुरषोत्तम सोनी ने भी पर्यावरण पर विचार रखे। पार्षद रेणु कोचर ने पर्यावरण पर गीतिका प्रस्तुत की। व्याख्याता रसंवत जैन, शारीरिक शिक्षक सरोज वर्मा, राधेश्याम शर्मा, संगीता नाहर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अणुव्रत समिति की ओर से प्राचार्य और सुरेन्द्र सिंह जोधा को अणुव्रत अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन सुरेन्द्र सिंह जोधा किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now