लाडनूं सीआई ने निम्बी जोधां में अवैध पिस्तौल लेकर घूमते हुए एक युवक को दबोचा, दो अन्य गिरफ्तार 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सीआई ने निम्बी जोधां में अवैध पिस्तौल लेकर घूमते हुए एक युवक को दबोचा, दो अन्य गिरफ्तार 

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बरती जा रही सतर्कता के तहत थानाधिकारी महीराम विश्नोई ने गश्त के दौरान विश्वस्त सूचना के आधार पर दबिश देकर एक युवक को अवैध हथियार पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्थाई वारंटी और दूसरा एक मामले में वांछित वारंटी शामिल है।
थानाधिकारी महिराम विश्नोई, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, अब्दुल शाकिर, हवासिहं व वाहन चालक नवीन मय क्यूआरटी 31 मार्च को सुबह गश्त पर निकले थे। वे लाडनूं, निम्बीजोधां, सिलनवाद, रोजा गश्त करते हुए एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए वापस लाडनूं आए, तब उन्हें सूचना मिली कि निम्बी जोधां के एक युवक पिस्तौल लेकर खड़ा है। वे वापस निम्बी जोधां गए, तो उन्हें टंकी तिराहा निम्बीजोधा से बस स्टैण्ड निम्बीजोधां जाने वाली आम सडक के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति आम सडक पर खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस की गाडी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सीआई व जाप्ते ने उसे रोक कर पूछताछ-तलाशी ली, तो उसके पेट व पेन्ट के बीच में सामने एक लोहे जैसी घातु की पिस्टल मिली। पकड़े गए युवक इमरान उर्फ इमलिया (8) पुत्र फिरोज खींची निवासी टंकी के पास निम्बीजोधा के पास पिस्टल रखने का कोई लाईसेंस नहीं होना पाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल जब्त कर उसे धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। जब्त की गई पिस्टल लोहे जैसी धातु की बनी थी, जिसके ग्रिप के उपर प्लास्टिक लगा हुआ है जिसकी लम्बाई करीब 15 सेमी है। लोहेनुमा धातु का ट्रिगर गार्ड व गार्ड के अन्दर ट्रिगर लगा हुआ था। पिस्टल के अन्दर एक लोहे जैसी धातु की मैगजीन लगी थी और उसे निकालने के लिए पिस्टल की बोडी पर एक बटन लगा था। पिस्टल पर दोनों तरफ चार-चार पेंच कसे हुये थे। पिस्टल पर कहीं नम्बर नहीं थे। वह पुरानी व इस्तेमाली व जंग लगी हुई पिस्तौल थी। इसकी आगे तफतीश उप निरीक्षक नारायणसिंह को सौंपी गई है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now